प्रभात उजाला नेटवर्क.......
मछलीशहर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्ज़ा करने वाले भूमाफियाओं को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा और अभियान चलाकर सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त कराया जायेगा।जैसी की शासन की मंशा भी है।
नव नियुक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कार्यभार करने के बाद पत्रकारों से कहा कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में अधिकतम विवाद भूमि संबंधी हैं।अधिकतर मामले भूमि अतिक्रमण के आते हैं,जिसको प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जायेगा।मेरा भरसक प्रयास रहेगा कि जनता दर्शन,समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का पारदर्शी ढंग से अधिनस्थों के सहयोग और प्रयास अविलंब निस्तारण किया जाय।
न्यायालयों में भी लंबित मामलों को भी जल्द से जल्द निस्तारित कर जनता को न्याय दिलाने का प्रयास रहेगा।जिससे जनता को तहसील के चक्कर न काटने पड़े। शासन के दिशानिर्देशों का शत प्रतिशत पालन होगा। तहसील की कार्यप्रणाली के संदर्भ में जनता और बुद्धजीवियों से भी समय समय पर फीड बैक लिया जायेगा।
